राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल सिंह ‘भोले’ का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन।

ST KHABAR
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल सिंह ‘भोले’ का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन। 
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के निर्देश पर जौनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नीरज यादव की अध्यक्षता में प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल सिंह ‘भोले’ का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भोपाल सिंह ‘भोले’ पार्टी को मजबूत करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह के उपरांत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने फोन पर प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल सिंह ‘भोले’ को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी आशीष तिवारी, जिलाध्यक्ष नीरज यादव, चंद्रसेन सिंह, सरोज श्रीवास्तव, पार्टी के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता दीपक सिंह, सुनील सिंह, अधिवक्ता सुनील सिंह, काजल, रागिनी प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाज विकास क्रांति पार्टी को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top