Jaunpur News : मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी का विवाद सुलझाया

Hindi News


जौनपुर। मड़ियाहूं थाना की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाते हुए दोनों के बीच आपसी समझौता कराया। टीम के प्रयास से दंपती ने अपने मतभेद समाप्त कर साथ रहने पर सहमति जताई।

पुलिस के अनुसार, रामपुर खास गांव निवासी अंतिमा और मुन्ना गौतम के बीच आपसी मतभेद को लेकर पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया। टीम ने दोनों की समस्याओं और शिकायतों को बारी-बारी से सुना तथा मामले को समझने के बाद काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के दौरान मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को आपसी संवाद, समझदारी और सामंजस्य के साथ पारिवारिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए समझाया। टीम के प्रयास से दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त करते हुए सुलह-समझौता कर लिया।

काउंसलिंग करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक इरफान अली, उपनिरीक्षक अशोक यादव, रिजर्व महिला आरक्षी खुशी यादव, महिला आरक्षी वंदना मौर्य और रिजर्व महिला आरक्षी सिया गुप्ता शामिल रहीं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top