Jaunpur News : मिशन शक्ति में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Hindi News

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर महिला जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसका नेतृत्व सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के निदेशक डॉ. विनय त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अमित पांडेय का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए 112, 102, 108, 1090 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं संचालित हैं। छात्राएं किसी भी समय अपनी समस्या या शिकायत इन माध्यमों के जरिए दर्ज करा सकती हैं जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है।
थानाध्यक्ष ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से सम्पर्क करने की अपील किया। इस दौरान छात्राओं ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह, पुलिस कांस्टेबल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top