Jaunpur News : दो पक्षों में हुई मारपीट में चले ईंट—पत्थर एवं हुआ तोड़—फोड़

Hindi News
8 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सरफराजपुर में बीते रविवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक—दूसरे पर तोड़—फोड़ का भी आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर कुल 8 नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शीतला चौकीया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को सौंप दी गई है।

जानकारी के अनुसार लाइन उक्त गांव निवासी विवेक गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार रात साढ़े 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे। बगल के ही राजेश प्रजापति के घर के बाहर 4 व 2 पहिया वाहनों से रास्ता बाधित था। वाहन हटाने लगे तो उनके घर के ही लल्लू प्रजापति, उनके दोनों पुत्र प्रदीप, डब्बू, रिश्तेदार मोनू—सोनू गाली देते हुये विवाद करने लगे। अगले दिन रविवार की रात सभी मेरे घर आकर मुझे व पत्नी को मारे—पीटे। साथ ही ईंट—पत्थर से घर में तोड़—फोड़ भी किये। जाते समय जानमाल की धमकी भी दिये जबकि राजेश पक्ष का आरोप है कि वह शनिवार को अपनी पोती का जन्मदिन मना रहे थे। विवेक गुप्ता अपनी पत्नी के साथ आकर बिना वजह गाली—गलौच करते हुये धमकी देने लगे। रविवार की रात विवेक उनकी पत्नी सहित अन्य दस अज्ञात साथी मिलकर मेरी 4 पहिया वाहन में तोड़—फोड़ करते हुये शीशा तोड़ दिये। गाली देते हुये जानमाल की धमकी भी दिये। दोनों पक्षों ने मारपीट, तोड़—फोड़ का वीडियो पुलिस को दिखाया।

थाना पुलिस ने विवेक की तहरीर पर 5 नामजद लल्लू प्रजापति, डब्बू, प्रदीप, मोनू, सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है जबकि राजेश की तहरीर पर विवेक गुप्ता उनकी पत्नी, धीरज साहू सहित दस अज्ञात विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो सें प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top