Jaunpur News : मदरसा रियाजुल उलूम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Hindi News

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा रियाजुल उलूम में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा में मदरसा पदाधिकारियों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लोगों को देश की एकता, अखण्डता और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में लोगों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य महजबी बेगम ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीरों के त्याग को याद करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर हाजी इमरान खान, रिजवान अहमद, फैजान, अंजुम आरा सहित मदरसे के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top