Jaunpur News : धनियांमऊ शहीद स्मारक पर शहीदों को किया गया नमन

Hindi News

बक्शा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के धनियामऊ शहीद स्थल पर रविवार को पहुँचे लोगों ने स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान शहीद परिवारों की बीरगाथा का वर्णन किया गया। शहीद समारोह स्थल पर पहुँचे महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, डॉ. आरएन त्रिपाठी, राजेश अग्रहरि(उद्योग पति राजेश मसाला) अशोक सिंह समाजसेवी, वरिष्ठ कांग्रेसी देवराज पाण्डेय, विवेक सिंह राजा, पम्मू सिंह, चन्द्रभान सिंह, गौरव सिंह शनि, निर्भय सिंह, प्रिंसिपल धर्मेन्द्र तिवारी, मनोज बिन्द, अमरजीत मिश्र आदि मंचासीन लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम आयोजक एवं संचालन कर रहें शहीद जमीदार सिंह के पौत्र डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top