Jaunpur News : गौराबादशाहपुर से किशोरी लापता, युवक पर आरोप

Hindi News
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

परिजनों के अनुसार किशोरी 12 अगस्त की शाम करीब चार बजे इटैली बाजार से दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। किशोरी का मोबाइल भी बंद मिला।

परिजनों ने रसूलपुर ओझैनिया निवासी मनोज राय पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top