Jaunpur News : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बीएचयू ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Hindi News


मीरगंज। क्षेत्र में बुधवार देर शाम करौर बाजार के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक विकास गौड़ की मौत हो गई। मोलनापुर गांव निवासी विकास को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर किया था। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, करौर बाजार के समीप हुए हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू रेफर किया था। पुलिस सड़क हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top