Jaunpur News : राष्ट्रीय खेल दिवस पर सर्वोदय इण्टर कालेज में खेल प्रतियोगिता आयोजित

Hindi News

खेतासराय, जौनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में रस्साकशी, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जहां छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में तहसील, जिला, मण्डल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित आनंद यादव, अंकित यादव सहित विभिन्न मंडलीय व जनपदीय प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला।
प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता और खेल शिक्षक मोहम्मद शरीफ ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराया। साथ ही कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, वरिष्ठ लिपिक अनिल सिंह, अनिल यादव, गिरिजाशंकर यादव, बृजेश, मनोज सिंह सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top