Jaunpur News : जौनपुर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक, जनसेवा पर जोर

Hindi News

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने की, जबकि संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विकास ओझा ने किया।

पंकज मिश्र ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनसेवा के इस अभियान में पूरी ईमानदारी और लगन के साथ जुटें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, परविन्द चौहान, अमित श्रीवास्तव, अजय सरोज, नीरज मौर्य, जिला मंत्री संतोष मिश्र, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, धमेन्द्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा और अंशु कुशवाहा मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, घनश्याम यादव, अमित पाठक, नरेंद्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नरेंद्र विश्वकर्मा, सानू सिंह, नारायण चौरसिया, जितेंद्र मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह और सभी मंडल अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top