Jaunpur News : जलालपुर में दो वारंटी गिरफ्तार, घर से हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई

Hindi News

जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में छातीड़ीह गांव निवासी दिलीप सरोज (30) और पराऊगंज छातीड़ीह मठिया गांव निवासी राशिद (29) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दिलीप सरोज पुत्र महेंद्र सरोज के खिलाफ वर्ष 2018 से जुड़े एक मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। वहीं राशिद पुत्र समसुद्दीन के खिलाफ वसूली वारंट लंबित था। दोनों आरोपियों की तलाश के बाद पुलिस टीम ने उनके घर पहुंचकर नियमानुसार उन्हें गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी केराकत के मार्गदर्शन में जलालपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत्त, कांस्टेबल देवानंद साहनी और कुलदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top