Jaunpur News : तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, खाना बना रही महिला घायल

Hindi News

करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में गुरुवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक एक घर में घुस गया। हादसे में खाना बना रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कोठवार बाजार निवासी उर्मिला देवी (35) पत्नी राम सहारे यादव रात में घर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान ककोरगहना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा। हादसे में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को कब्जे में लेकर सरायख्वाजा थाने ले गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top