Jaunpur News :पुलिस लाइन जौनपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Hindi News

जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन, जौनपुर स्थित मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह ने अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

पूजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण से समस्त जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की गई। साथ ही जनपद में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा तथा उपस्थित अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों ने श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top