Jaunpur News : सूत्रों से मौत बनकर दौड़ा चाइनीज मांझा, बाइक सवार अब्दुल खालिद गंभीर घायल

Hindi News

मांझे का कहर, बाइक सवार की गर्दन कटी

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर के पास मंगलवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की गर्दन पर धारदार मांझे से गहरा कट लग गया।
जानकारी के अनुसार, अब्दुल खालिद (32) बाइक से जा रहे थे। विशेषरपुर के पास अचानक उनकी गर्दन में मांझा फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्दन से खून निकलने पर आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान गर्दन पर कई टांके लगाए।
समय रहते उपचार मिलने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मांझे की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने और इसकी निगरानी बढ़ाने की मांग की है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top