Jaunpur News : 13 माह से लंबित मानदेय न मिलने से क्षुब्ध रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

Hindi News

बक्शा(जौनपुर) बक्शा ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को बीते 13 माह से लंबित मानदेय के भुगतान न मिलने से क्षुब्ध रोजगार सेवकों/ वीबीजी रामजी ने बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव को सौंपा। रोजगार सेवकों ने बताया कि होली बीत गयी दीपावली आ गयी परन्तु पर्व पर भी मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ज्ञापन में आगामी 19 अक्टूबर तक सम्पूर्ण भुगतान न होने की दशा में विभागीय कार्यो से विरत रहने  का निर्णय लिया गया है। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक प्रभारी जिला महामंत्री राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला यादव के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों रोजगार सेवकों ने बीडीओ को संबोधित ज्ञापन सौंप अपनी पीड़ा से अवगत कराया। रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय न मिलने से लोग भुखमरी की कगार पर पहुँच गए है। उनके पास मानदेय के अलावा कोई अन्य सहारा नही है जो संविधान में प्रदद्दत अधिकार का घोर उल्लंघन है। जबकि रोजगार सेवकों से विभागीय कार्य के अलावा एसआईआर, क्रॉप सर्वे, बीएलओ जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी समय-समय पर कराया जा रहा है। इसके पूर्व रोजगार सेवकों ने बैठक कर भुगतान न होने तक कार्य को बंद करने की बात कही। इस दौरान मीडिया प्रभारी सचिन पाण्डेय, महेंद्र यादव, जयशंकर यादव, ओमप्रकाश, सौरभ सिंह, तनवीर, राजेन्द्र विश्वकर्मा, प्रद्युम्न यादव मनीषा, रेनू यादव, मनोरमा, उमला देवी, पूजा देवी, रीना देवी, सावित्री, इन्दू देवी प्रद्युम्न यादव सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top