Jaunpur News : 30 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद गांव लौटेंगे सूबेदार राकेश सिंह

Hindi News

जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के भीवरहा गांव निवासी सूबेदार राकेश सिंह करीब 30 वर्षों तक भारतीय थल सेना में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव लौट रहे हैं। उनके प्रथम गृह आगमन पर 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम चार बजे शिवगुलामगंज चौराहे पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा के साथ उनके पैतृक आवास तक प्रस्थान किया जाएगा।

सूबेदार राकेश सिंह 26 जून 1997 को सेना के सिग्नल कोर में भर्ती हुए थे। उन्होंने लगभग तीन वर्षों तक प्रशिक्षक के रूप में जवानों और अग्निवीरों को प्रशिक्षण भी दिया। उनके छोटे भाई सूबेदार अभिनेश सिंह भी सेना में सेवारत हैं। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top