Jaunpur News : सेंट थॉमस मिशन स्कूल की 70 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Hindi News

जौनपुर। बेटियों को आत्मनिर्भर, सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से सेंट थॉमस मिशन स्कूल में मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट की ओर से 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय की 70 छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के विभिन्न गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण पूरा होने पर शनिवार को सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कल्याण विभाग के अधिकारी शैलेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि एवं मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने भी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों के लिए शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी बेहद जरूरी है। आत्मरक्षा के गुर सीखकर छात्राएं किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना बचाव करने के लिए सक्षम बन सकती हैं।

कार्यक्रम के आयोजक एवं मास्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मिशन वीरांगना अभियान पूरे जनपद जौनपुर में संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से बेटियों को खेल, फिटनेस और आत्मरक्षा की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर सेंट थॉमस मिशन स्कूल की प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक सहित विद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रमाण पत्र मिलने पर उत्साह देखने को मिला।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top