Jaunpur News : महरेंव में 72,900 लीटर एक्सपायरी कैंपा एनर्जी ड्रिंक जब्त

Hindi News

जौनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जलालपुर क्षेत्र के महरेंव में छापा मारकर 72 हजार 900 लीटर एक्सपायरी कैंपा एनर्जी ड्रिंक जब्त की है। मौके से 8100 पेटी पेय पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी वैधता 15 और 17 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी थी।

विभाग को सूचना मिली थी कि उत्तराखंड से आठ ट्रक एनर्जी ड्रिंक मंगाई गई है। जांच में पता चला कि उत्तराखंड के घनश्याम ट्रेडर्स ने 10 अक्टूबर को यह खेप ट्रांसपोर्टर नीलमणी शर्मा को सप्लाई की थी।

जीएसटी विभाग भी कर रहा जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नियमों के अनुसार जब्त पेय पदार्थ को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में विक्रेता और क्रेता के खिलाफ एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सहायक खाद्य आयुक्त मंजुला सिंह ने बताया कि एक्सपायरी पेय पदार्थ निर्माता कंपनी के पास भेजा जाना चाहिए था।

वहीं, ट्रांसपोर्टर नीलमणी शर्मा का कहना है कि पेय पदार्थ खेतों में नष्ट करने के लिए लाया गया था। कृषि और जीएसटी विभाग भी मामले की जांच कर रहे हैं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top