Jaunpur News : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Hindi News

जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित पवन यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 9 अक्टूबर की रात करीब 10:50 बजे पराऊगंज बिन्दे मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी जलालपुर थाना क्षेत्र के मरही गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, मझगवां खुर्द निवासी विनोद कुमार दुबे की तहरीर पर 2 अक्टूबर को जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें नेवादा निवासी संदीप यादव और तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामले की विवेचना के दौरान मरही गांव निवासी पवन यादव का नाम सामने आया। साक्ष्य संकलन और जांच के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ फिलहाल इसी मामले का आपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव और रिजर्व कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल रहे। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top