Jaunpur News : सेवा भारती ने कन्या पूजन कर दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश

Hindi News

जौनपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सेवा भारती जौनपुर की ओर से अखडू घाट मंदिर, सेवा बस्ती जमैथा में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए और सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन करते हुए नवरात्र के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप शक्ति, साहस और सकारात्मकता की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं सेवा भारती की वैभव श्री प्रमुख किरन सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, शिक्षा आयाम प्रमुख अर्चना सिंह, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह एवं सुचिता सिंह तथा श्री जी साहू सहित अन्य महिलाओं ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया, जबकि जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, अनिल सिंह, नारायण चौरसिया, दिलीप सिंह, संतोष कुमार, ओमित साहू, ओपी मौर्य, सुधीर कुमार सिंह, रामचंद्र मधुकर, राजेश कुमार, अजय उपाध्याय, निलेश सिंह, शशांक श्रीवास्तव और धर्मेंद्र निषाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top