Jaunpur News : वध को ले जाए जा रहे दो गोवंशीय बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Hindi News

खुटहन (जौनपुर)10 अक्टूबर गोवध के लिए बोलेरो से गोवंशीय को लेकर जा रहे तीन अंतरजनपदीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन के भीतर से दो गोवंशीय बरामद किया गया।

पुलिस ने शनिवार को शेरपुर पथरा ईंट-भट्ठा के पास घेराबंदी कर बोलेरो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने लगे, लेकिन टीम ने तीनों को पकड़ लिया। वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधकर लदी दो गाय बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपितों में इसी थाना क्षेत्र के मैदासपट्टी गांव निवासी सोहनलाल यादव और साहबलाल यादव तथा आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के गंडी गांव निवासी शुभम यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से बोलेरो, तीन मोबाइल फोन, गोवंश को बांधने में प्रयुक्त दो रस्सियों के टुकड़े और 810 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, सोहनलाल यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। साहबलाल के खिलाफ भी गोवध समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर चलान न्यायालय भेज दिया गया।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top