Jaunpur News : महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार

Hindi News

बक्शा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने सोमवार की रात एक महिला से चलती ट्रेलर ट्रक में अश्लील हरकत करने एवं दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाई है कि अपनी इलाज के लिए पुत्री के साथ नईगंज एक हॉस्पिटल गयी थी। वापस घर जाते समय रात्रि करीब 8 बजे कुल्हनामऊ हाइवे तिराहे होटल के पास वाहन का इंतजार कर रही थी तभी एक ट्रेलर चालक गाड़ी को रोक कहा जाना है पूछा तो बदलापुर बताने पर वह छोड़ने की बात कह बैठने को कहा, अभी मैं किसी तरह ट्रक पर बैठी ही थी तभी चालक मेरी बेटी को बिना बैठाए ट्रक लेकर चल दिया। मैं रास्ते में चिल्लाने लगी लेकिन उसकी नियत खराब हो गयी। आरोपी ट्रक चालक रास्ते में मेरे साथ अश्लील हरकत के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उधर मौके पर छूट गयी पुत्री के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने बेटी से पूरी बात पूछ बाईक से उक्त वाहन का पीछा कर लिए। बाईक सवारो ने धनियामऊ तिराहे के पास ओवरटेक कर ट्रेलर को रोक पुलिस को सूचना दिया। क्षेत्र भ्रमण पर मौजूद थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह उपनिरीक्षक अरविंद एवं धनियामऊ चौकी इंचार्ज मोहम्मद शाहनवाज सिद्दीकी टीम के साथ पहुँच आरोपी को ट्रेलर सहित थाने ले आये। एसओ ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक ने अपना नाम वृजेश चौहान निवासी मरदह थाना मरदह गाजीपुर बताया। पुलिस आवश्यक लिखापढ़ी करतें हुए आरोपी को जेल भेज दिया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top