Jaunpur News : बरसठी में दुर्गा पूजा पंडालों का पुलिस ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश

Hindi News

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। गुरुवार शाम प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बनकट महुआरी और बारीगांव में दुर्गा प्रतिमा स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रभारी निरीक्षक सबसे पहले बनकट महुआरी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद बारीगांव में प्रतिमा स्थल का जायजा लिया और गांव में पैदल गश्त कर स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दोनों स्थानों पर स्थिति सामान्य मिली।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने दुर्गा पूजा आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भीड़ को देखते हुए सतर्कता बनाए रखें और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित करें।

पुलिस ने आयोजकों को आपसी तालमेल के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की हिदायत दी।    



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top