Jaunpur News : सपा ने पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोज यादव का निष्कासन रद्द किया

Hindi News

जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने बरसठी क्षेत्र के गोहका गांव निवासी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव का निष्कासन रद्द कर उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। उन पर एमएलसी के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव का समर्थन करने और उनके पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगा था।

सपा के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मनोज यादव की शिकायत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 20 अक्टूबर को अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

निष्कासन के बाद मनोज यादव ने अपना पक्ष रखा, जिसके बाद 22 अक्टूबर को उनका निष्कासन रद्द कर दिया गया। मनोज यादव ने वीडियो जारी कर पार्टी में वापसी की जानकारी दी।

उन्होंने अपने शुभचिंतकों से अपील की कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणी करने वाले पार्टी के साथियों को कोई जवाब न दें। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने वाले लोग भी समाजवादी पार्टी के ही साथी हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top