जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के घनश्यामपुर पुरानी बाजार में मां काली के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। धार्मिक आयोजन के चलते बाजार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
मंदिर में मां काली की आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से आरती में भाग लिया। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर की आकर्षक सजावट और रोशनी देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। धार्मिक आयोजन से घनश्यामपुर पुरानी बाजार में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
