Jaunpur News : बबुरा की रामलीला में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

Hindi News

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के बबुरा गांव में शुक्रवार रात आयोजित रामलीला कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शामिल हुए। रात करीब 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने उनका स्वागत किया। मंत्री के आगमन पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी रामलीला कार्यक्रम में सहभागिता की। वक्ताओं ने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, आयोजक सौरभ सिंह, ऋषिकेश सिंह रिक्की, प्रमोद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, मिथिलेश सिंह, आरके उपाध्याय और शैलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top