Jaunpur News : नाबालिग से छेड़छाड़ की बात पूछने पर युवक को पीटा, नौ पर केस दर्ज

Hindi News

जौनपुर। गोरियापुर गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ की बात पूछने पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर बेहोश कर दिया गया। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के अनुसार, दुर्गावती देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि सूरज यादव ने उनकी नतिनी को गाली दी थी। इसी बात को लेकर आनंद सूरज के घर पूछताछ करने गया था, जिससे आरोपी नाराज थे।

आरोप है कि 18 अक्टूबर की रात आनंद दुर्गा पूजा देखकर लौट रहा था। गांव के तिराहे पर सूरज, दीपक, सत्यम, हिमांशु, धीरज, छोटू, कल्लू और विवेक ने उसे रोक लिया। इसके बाद जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटा और बेहोश कर दिया।

परिजन घायल आनंद को नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। आनंद की मां की शिकायत पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top