Jaunpur News : गोमती नदी में महिला का शव देख मची सनसनी

Hindi News

पुलिस के पहुंचने तक शव पानी में हुआ ओझल


खुटहन (जौनपुर)10 अक्टूबर कृष्णापुर गांव के पास शनिवार को गोमती नदी की बीच धारा में महिला का शव बहता देख सनसनी फैल गई। नदी में स्नान करने गए युवकों ने शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक शव पानी में गुम हो चुका था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला पीली साड़ी पहने हुए थी। उसकी उम्र करीब 45 से 50 वर्ष आंकी जा रही है। शव पेट के बल पानी में बह रहा था। उसकी पीठ पर कौए बैठकर मांस नोच रहे थे। इस समय नदी में पानी अधिक है बीच धारा में शव होने के कारण ग्रामीण उसे निकाल नहीं पाये।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में महिला के शव की तलाश शुरू कराई गई। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। महिला की पहचान और उसकी मौत के कारणों के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top