Jaunpur News : मानीकलाँ में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, निकाला पथ संचलन

Hindi News

जौनपुर। मानीकलाँ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सोंधी खंड इकाई की ओर से शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। घोष की धुन पर अनुशासित कदमताल करते स्वयंसेवकों का रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शैलेन्द्र जी ने शस्त्र पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में शक्ति और संयम की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए शक्ति, संगठन, अनुशासन और एकता आवश्यक हैं। इस दौरान संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के विचारों पर भी चर्चा की गई।

शाम 5:30 बजे रामलीला मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब एक घंटे बाद वापस मैदान पहुंचा। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह अखिलेश, सह मंडल कार्यवाह रमेश, खंड संघचालक सर्वेश, अशोक, आदेश चंद्र, साहुल, रौनक, विवेक और विपिन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मानीकलाँ चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र राय के नेतृत्व में खेतासराय थाने के एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। समापन पर आयोजकों ने नगरवासियों और पुलिस प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार जताया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top