Jaunpur News : नौकरी से छुट्टी लेकर गांव लौटते हैं रामलीला के पात्र

Hindi News


पांच दशक से चली आ रही परंपरा 

खुटहन (जौनपुर) 29 अक्टूबर उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन गुरुवार से शुरू हो रहा है। करीब 50 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा की खासियत यह है कि रामलीला में पात्रों की भूमिका निभाने के लिए गांव के लोग देश-विदेश और दूसरे प्रदेशों में जहां भी नौकरी करते हैं वहीं से छुट्टी लेकर गांव लौटते हैं। कोई रेलवे विभाग में कार्यरत है तो कोई दूसरे जनपदों में शिक्षक के पद पर तैनात है। कुछ लोग निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं, जबकि कई लोग विभिन्न पदों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

रोजी-रोटी के सिलसिले में गांव से दूर रहने वाले ये लोग रामलीला के समय करीब एक सप्ताह की छुट्टी लेकर पहुंचते हैं। त्योहार की तरह मनाई जाने वाली इस रामलीला में सभी पूरे उत्साह से अभिनय करते हैं। उम्र और व्यस्तता भी इनके उत्साह को कम नहीं कर पाती। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग और समर्पण से जीवंत यह परंपरा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, मर्यादा और धार्मिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बनी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top