Jaunpur News : बिजली की चपेट में आने से चार सूअरों की मौत

Hindi News

खुटहन (जौनपुर), 8 अक्टूबर। दरना गांव में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से चार सूअरों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रामचरित्र गौतम अपने पालतू 12 सूअरों को बाबूलाल पासवान के खेत में चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से चार सूअरों की मौके पर ही मौत हो गई।

 सूअरों की मौत से बदहवास रामचरित्र ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यालय में फोन कर आपूर्ति बंद कराई।

घटना की सूचना स्थानीय थाने में तहरीर देकर दी गई। इसके बाद सूअरों के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्रभान वर्मा ने उनका पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों के अनुसार मृत सूअरों की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top