चंदवक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वडनगर से वाराणसी गुजरात युवा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भावीन भाई सिरोया के नेतृत्व जा रही सेवा संकल्प यात्रा के सौ लोगों के दल का आजमगढ़ जनपद की कनौरा सीमा पर पूर्व विधायक गुलाब सरोज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बजरंगनगर स्थित हनुमान मंदिर पर साफ सफाई की गई। इसके अलावा चंदवक में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में डॉ. विनोद कनौजिया, जिला पंचायत सदस्य उषा किरन, सोनिया गिरी, संजय सिंह, योगेन्द्र सिंह, राम अनुज, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप मिश्रा, विशाल पांडेय,विजेंद्र सिंह, बीना सिंह सहित अन्य लोग थे।
Jaunpur News : वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
October 06, 2026
चंदवक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वडनगर से वाराणसी गुजरात युवा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भावीन भाई सिरोया के नेतृत्व जा रही सेवा संकल्प यात्रा के सौ लोगों के दल का आजमगढ़ जनपद की कनौरा सीमा पर पूर्व विधायक गुलाब सरोज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बजरंगनगर स्थित हनुमान मंदिर पर साफ सफाई की गई। इसके अलावा चंदवक में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में डॉ. विनोद कनौजिया, जिला पंचायत सदस्य उषा किरन, सोनिया गिरी, संजय सिंह, योगेन्द्र सिंह, राम अनुज, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप मिश्रा, विशाल पांडेय,विजेंद्र सिंह, बीना सिंह सहित अन्य लोग थे।
Share to other apps
