Jaunpur News : बक्शा के हनुमानगढ़ी मंदिर में रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Hindi News

जौनपुर। बक्शा में शुक्रवार शाम विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित बनवासी महाराज के मंत्रोच्चार के बीच लखनीपुर गांव के प्रधान राहुल सिंह और शिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की विधि-विधान से आरती की। इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ और देर शाम रावण के पुतले का दहन किया गया।

मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और लोगों ने विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ लगातार गश्त करते रहे। रावण दहन के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top