Jaunpur News : मिशन शक्ति अभियान के तहत एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं से संवाद, समस्याओं के समाधान का प्रयास

Hindi News

जौनपुर। मिशन शक्ति-6.0 अभियान के तहत सोमवार को जौनपुर में एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं को मुख्यालय पर आमंत्रित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य पीड़िताओं के मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेना और उनके सामने आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सीधा संवाद करना था। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

पीड़ित महिलाओं को घटना के बाद जरूरी सहयोग, सुरक्षा और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही इस क्षेत्र में काम कर रहे गैर-सरकारी संगठनों और सहयोग समूहों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

पुलिस और जिला प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। अभियान के माध्यम से एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को संबल प्रदान करने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने पर जोर दिया गया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top