जौनपुर। ग्राम पंचायत पतहना में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के प्रयासों से बनी इस सड़क से ग्रामीणों को पांच साल पुरानी समस्या से राहत मिली है। सड़क बनने से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी। इसके कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत सभी लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। खराब सड़क के चलते आवागमन भी प्रभावित होता था।
अब इंटरलॉकिंग सड़क बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। गांव में आवागमन सुगम होने से ग्रामीणों में खुशी है। सोनू पाण्डेय, नीरज मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, ओम प्रकाश पटेल और शिवम पाण्डेय राजा समेत कई ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का आभार जताया।
