जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पंडाल से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जमुआरी गांव निवासी सुशील राय की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुशील राय के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उनकी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल दुर्गा पंडाल से चोरी हो गई। बाइक का नंबर UP62CS0726 है। काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।
पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने 24 अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश में जुटी है।
