जौनपुर। सरायबीरू चौराहे पर सर्वशक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से माता रानी के दरबार में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान नौ अलग-अलग स्वरूपों में सजी कन्याएं पूजा पंडाल में पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने कन्याओं में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और उनका आशीर्वाद लिया।
समिति के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सावन सोनकर, डॉ. आरके वर्मा, दिलीप सोनकर, रोशन सोनकर और गोपाल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
