Jaunpur News : शराब के नशे में महिला की पिटाई व जान से मारने की धमकी देने का आरोप , दी तहरीर

Hindi News

चंदवक। क्षेत्र के हिसामपुर गांव में  शुक्रवार सुबह शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी के साथ मिलकर महिला की पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाराणसी जनपद के चोलापुर थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी सोनी वर्मा पत्नी कुलदीप ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को मायके हिसामपुर गांव आई थी। करीब दस बजे पड़ोस के ही सेमू सिंह पुत्र कैलाश सिंह शराब के नशे में पत्नी नेहा के साथ आकर मेरी रीता देवी को गाली गलौज देने लगे। मना करने पर मां को पति पत्नी दोनों मिलकर मारने लगे। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। एक दिन पहले भी रात को आकर मेरी मां व बहन को गाली देते हुए दरवाजा खोलवाने के लिए दरवाजा पीटने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top