दीपावली पर अशोक सिंह ने मेरी एन स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों को बांटी मिठाई और उपहार।

ST KHABAR
दीपावली पर अशोक सिंह ने मेरी एन स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों को बांटी मिठाई और उपहार।

 मुंबई - दीपावली के पावन पर्व पर समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उद्योगपति अशोक सिंह ने भांडुप स्थित मेरी एन स्कूल पहुंचकर विद्यालय के शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों को मिठाई और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल स्टाफ के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर अशोक सिंह ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और एकता का संदेश देने वाला पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यालय के कर्मचारी समाज के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां सभी के साथ बांटने से आपसी रिश्तों में मिठास और सामाजिक एकता मजबूत होती है।

इस अवसर पर विद्यालय की ट्रस्टी शीला सिंह, ट्रस्टी चंदन सिंह, मैनेजर शालिनी सिंह, प्रिंसिपल जोगेश्वरी अमित मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अशोक सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top