Jaunpur News : पूर्व प्रमुख की भयोहू मरजादी देवी का 102 वर्ष उम्र में हुआ निधन

Hindi News


खेतासराय, जौनपुर। विकास खंड शाहगंज के प्रथम ब्लॉक प्रमुख स्व. दीप नारायण सिंह उर्फ बल्लर के परिवार में गुरुवार को शोक छा गया। उनकी भयहू मरजादी देवी पत्नी स्व. रूप नारायण सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह मूल रूप से ग्राम पंचायत सिधाई की निवासी थीं। जीवन के अंतिम समय में मड़वा मोहिउद्दीनपुर के अपने आवास पर रह रही थीं जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
बता दें कि मरजादी देवी के 3 पुत्र थे जिनमें दो का निधन पहले ही हो चुका था। वह अपने तीसरे पुत्र इंद्र बहादुर सिंह के साथ मड़वा मोहिउद्दीनपुर में रह रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। छोटे पुत्र इंद्र बहादुर सिंह ने मुखाग्नि दी।
मरजादी देवी के परिवार का क्षेत्र के सामाजिक और न्यायिक क्षेत्र में भी विशेष जुड़ाव रहा है। उनके भतीजे तेज बहादुर सिंह दीवानी न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं उनके पौत्र मनीष सिंह वर्तमान में दीवानी न्यायालय बार एसोसिएशन के मंत्री हैं। उनके भतीजे उमेश सिंह उर्फ बाबा की पत्नी रेनू सिंह ग्रामसभा सिधाई की प्रधान भी रह चुकी हैं। निधन की सूचना पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top