Jaunpur News : डाला छठ पर जौनपुर शहर में 15 नवंबर से लागू रहेगा रूट डायवर्जन, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Hindi News

जौनपुर। डाला छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 15 नवंबर 2026 को दोपहर दो बजे से 16 नवंबर को सुबह पूजा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार कुत्तूपुर की ओर से आने वाले तीन और चार पहिया वाहनों को शाहगंज पड़ाव तक ही आने दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को चाहरसू, अशोक टॉकीज और सद्भावना तिराहे पर उतारकर वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े किए जाएंगे।

पॉलिटेक्निक चौराहे से शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मछलीशहर और बदलापुर पड़ाव से भी तीन व चार पहिया वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। दोपहिया वाहनों के लिए किला क्षेत्र और कीर्ति कुंज के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट व पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top