Jaunpur News :जौनपुर में 5 जनवरी 2027 तक धारा-163 लागू

Hindi News

जौनपुर। आगामी दीपावली, हनुमान जयंती, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा सहित विभिन्न पर्वों तथा जनपद में होने वाली परीक्षाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन. ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जनपद की सीमा में रहने वाले और प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों पर यह प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा 05 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top