Jaunpur News : दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Hindi News

जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी का संबंधित न्यायालय में चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक रोशन बिंद पुत्र रामधारी बिंद निवासी दीपाईपुर, थाना शाहगंज, जौनपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा संख्या 381/2026 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 333 और 351(3) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नवंबर को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित शाहगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top