Jaunpur News : सहन में सीढ़ी बनाने के विवाद में मारपीट, पांच नामजद

Hindi News

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में सहन में जबरन सीढ़ी बनाने और बाउंड्री तोड़ने के विवाद में पुलिस ने पांच नामजद और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता उषा सिंह पत्नी स्वर्गीय गिलकेश सिंह के अनुसार, 10 नवंबर की सुबह करीब सात से आठ बजे शिवमूरत सिंह, उनकी पत्नी माधुरी, बेटे सूरज और नीरज तथा आदर्श सिंह सहित घर की अन्य महिलाएं उनके सहन में पहुंचीं। आरोप है कि वहां जबरन सीढ़ी बनाने और बाउंड्री तोड़ने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने अपनी जान-माल का खतरा बताया है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top