Jaunpur News : जौनपुर शहर में सात रास्तों पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Hindi News

जौनपुर। जौनपुर शहर में जाम और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित किया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर शहर के सात प्रमुख रास्तों पर नो एंट्री व्यवस्था लागू होगी। पचहटिया तिराहा और चांदपुर हाईवे अंडरपास से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, हौज खास हाईवे तिराहा और कुत्तूपुर तिराहे से सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। ट्रैफिक इंचार्ज ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि दिन में बाजार, स्कूल, अस्पताल और कचहरी खुलने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है। भारी वाहनों के कारण जाम और हादसों की आशंका बनी रहती है। नई व्यवस्था से यातायात सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top