खुटहन। सौरइयां गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पं. अखिलेश चंद्र मिश्र ने भगवान कपिल के अवतार का प्रसंग सुनाया। कथा के यजमान पवन यादव और लक्ष्मीशंकर यादव ने विधिवत पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथा व्यास ने कहा कि जीव मात्र से प्रेम करना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। जो व्यक्ति प्राणिमात्र से ईर्ष्या, द्वेष और शत्रुता रखता है, वह मंदिर में बैठकर आराधना करने के बावजूद भगवान की कृपा प्राप्त नहीं कर सकता। एकनाथ और नामदेव जैसे संतों का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इन संतों ने गधे और कुत्ते में भी भगवान का साक्षात्कार किया। कथा के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस मौके पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह, शोभनाथ यादव, दिनेश यादव, राम अकबर पाल, अशोक यादव, आशीष यादव, पंकज यादव, अंगद यादव और अमन यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News : प्राणिमात्र की सेवा और प्रेम से ही मिलती है भगवत्कृपा : अखिलेश मिश्र
November 03, 2026
Share to other apps
