Jaunpur News : हजारों जरूरतमंद परिवारों को मिठाई बांटकर केडीआर फाउंडेशन ने मनाई दीपावली

Hindi News

जौनपुर। मानवता की सेवा (निशुल्क और बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना) ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म और सबसे सच्ची ईश्वर की पूजा है। इसी भावना और सोच के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही संस्था केडीआर फाउंडेशन ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों जरूरतमंद परिवारों को मिठाई बांटकर दीपावली मनाई। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कठार गांव निवासी विनोद आर सिंह ने इस संस्था का गठन किया है । संस्था के माध्यम से प्रतिवर्ष केडीआर हाउस में सैकड़ो लोगों का नेत्र परीक्षण किया जाता है। जिन लोगों को ऑपरेशन की जरूरत होती है, उनका ऑपरेशन भी कराया जाता है।​ कठार गांव के केडीआर हाउस के अलावा बदलापुर बाजार के आसपास स्थित अनेक गांवों में जरूरतमंद लोगों को मिठाई का वितरण किया गया। यह सराहनीय कार्य मुख्य कार्यकर्ता अमरधारी सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।भानु प्रताप सिंह, त्रिभुवन नाथ सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह, विकास सिंह, सौरभ सिंह,तुषार सिंह , सुयोग सिंह , आयुष सिंह , रुद्र प्रताप सिंह , अमन यादव , सुंदरम जायसवाल , छोटू गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने इस नेक काम में अपना हाथ बंटाया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top