Jaunpur News : टेलर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Hindi News
बक्शा (जौनपुर)। बक्शा थाना क्षेत्र के ढेरापुर (कलीचाबाद) गांव में 45 वर्षीय टेलर ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

उक्त गांव निवासी प्रमोद गौड़ अलीगंज बाजार में कपड़े सिलाई का काम कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के एक कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आहट नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो प्रमोद फंदे से लटकता मिला। घटना देखकर परिवार में हाहाकार मच गया।

घटना के बाद मृतक की पत्नी गुड़िया देवी, पुत्रियां काजल और सानू तथा पुत्र निखिल और लकी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top