Jaunpur News : बाबा दुबे की मृतक नीरव सिंह के परिजनों को एक लाख की आर्थिक मदद और दिया भरोसा

Hindi News

जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तिलवारी गांव निवासी मृतक नीरव सिंह के परिजनों को पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आज उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि नीरव सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीनों ही आरोपी नीरव सिंह के करीबी मित्र थे। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में पूर्व विधायक द्वारा दी गई आर्थिक सहायता को पीड़ित परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग माना जा रहा है। पूर्व विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top