Jaunpur News : पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में कीं जनसुनवाई

Hindi News


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गुरूवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना। साथ ही उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर डा. सिंह ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top